A happy couple sharing a moment, smiling and gazing into each other's eyes with love and joy.

इंतज़ार: एक Cup Coffee का

 

आर्या एक छोटे से Coffee Shop की Owner थी।

बहुत मेहनत और संघर्ष के बाद उसने अपने सपने को इस Coffee Shop के रूप में पूरा किया था।

बचपन से ही उसे Coffee में Interest था। वह नॉर्थ की थी, लेकिन उसके पिताजी का ट्रांसफर साउथ में हो गया था। वहीं से Coffee उसे कुछ अपनी-सी लगने लगी। उसकी महक आर्या को अपनी ओर खींचती थी।

बचपन से Coffee उसका Best Friend था।

स्कूल से लेकर कॉलेज तक, Exam हो, खुशी हो, Nervousness हो या Tension, Coffee हमेशा उसका साथ देती।

उसने बहुत कम उम्र में ही तय कर लिया था कि उसे अपना Coffee Shop खोलना है, नई Varieties और नए तरीकों के साथ।

उसने बहुत मेहनत की, संघर्ष किया और आखिरकार अपने सपने को पूरा कर लिया।

उसका अपना Coffee Shop था।

जब आर्या की जिंदगी में आया भूचाल

लेकिन अचानक उसके जीवन में भूचाल आ जाता है।

आर्या के पिताजी की तबीयत खराब हो जाती है। Crisis, Family Problem और इसी बीच उसकी Recipe, उसका Brand भी चोरी हो जाता है।

उसी के साथ काम करने वाले रोहन ने उसे धोखा देकर उसकी Recipe और Brand चुरा लिया और पीछे से अपना Brand बना लिया।

लगातार Losses और घर की Situation ने आर्या को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया।

अब तो Coffee Shop भी चली गई थी।

आर्या अपने Education के Base पर छोटी-सी नौकरी करने लगी। जैसे-तैसे पिताजी का इलाज और घर का खर्चा चलता था।

Pension इतनी कम मिलती थी क्योंकि उसके पिताजी ने Loan ले रखा था। सारा Payment EMI में Cut जाता था।

आर्या का दिल इतनी बुरी तरह से टूट चुका था कि उसने Coffee पीना ही छोड़ दिया था।

अमन की जिंदगी में आर्या

आर्या एक ट्रैवल कंपनी में Job करती थी।

उस ट्रैवल कंपनी का मालिक अमन था। आर्या के Passion और उसके काम को देखकर वह उसे मन ही मन चाहने लगा था। लेकिन आर्या का टफ रवैया देखकर अमन को उसे Propose करने की हिम्मत नहीं होती थी।

लेकिन एक दिन हिम्मत जुटाकर अमन ने आर्या से कहा:

“आर्या, क्या तुम मेरे साथ Coffee पीने चलोगी? कुछ Discussion करना है।”

आर्या एकदम गुस्से में कह देती है:

“Sir, मुझे Coffee बिल्कुल पसंद नहीं है। आप किसी और के साथ चले जाइए।”

आर्या का गुस्सा और उसकी आँखें अमन को बहुत कुछ बता गईं।

जब अमन ने आर्या की कहानी जानी

अमन ने आर्या की हिस्ट्री के बारे में सब कुछ जान लिया।

उसे पता चला कि आर्या ने कितनी मेहनत से Coffee Shop का Business खड़ा किया था और एक ही पल में सब कुछ बिखर गया।

अब अमन का एक ही उद्देश्य था, आर्या को वापस से Coffee Shop की Owner बनाना और उसके टूटे हुए सपने को फिर से जोड़ना।

अमन ने पूरी हिस्ट्री जानकर पता लगाया कि जिसने उसकी Recipe चुराई थी और आर्या को चीट किया था, उसे सजा भी दिलवाई।

और आर्या के दिल में छुपे Coffee के प्यार को समझकर अमन ने उससे कहा:

“हम सबसे दूर भाग सकते हैं, लेकिन अपनी Coffee से नहीं।”

“हाँ आर्या, मैं सब कुछ जानता हूँ कि तुमने कितनी मेहनत और लगन से Coffee Shop बनाया था। आज भी तुम Owner हो। तुम्हारे अंदर वह Quality है। तुम फिर से कर सकती हो और जिसने तुम्हें चीट किया, उसे सजा मिल गई। अब तुम खुद को सजा देना छोड़ दो।”

आर्या तो बस अमन की आँखों में देखती रहती है।

कितनी सच्चाई थी उन आँखों में, कितना अपनापन था।

आर्या का Coffee Love फिर जाग गया।

आर्या के सपने की नई शुरुआत

आर्या ने जो Salary के बचाए पैसे थे, उनसे अमन के Office के बाहर ही एक वैन को अच्छी तरह से Decorate करके Coffee Shop फिर से Open कर लिया।

वही Recipe, वही ताजगी, वही नयापन।

और इस बार तो आर्या की Coffee में कुछ ज्यादा ही मिठास थी, क्योंकि अमन उसके साथ था।

आर्या भी अमन को दिल ही दिल में चाहने लगी थी।

अमन Office के अंदर और आर्या Office के बाहर, दोनों एक-दूसरे को निहारते और एक-दूसरे की बातें सुनते।

लेकिन अमन को तो इंतज़ार था एक कप Coffee का।

फिर खुला आर्या का पुराना Coffee Shop

कुछ ही महीनों में आर्या की बहुत अच्छी Income हो गई और अपनी कंपनी के PF के पैसे दोनों मिलाकर उसने वही अपना पुराना Coffee Shop फिर से Open कर लिया।

अमन तो आर्या की Spirit, साहस, जुनून और लगन का दीवाना हो गया था।

वह आर्या की तारीफ करते नहीं थकता था।

आर्या का Coffee Shop बहुत ही Popular हो गया।

आर्या की Life में सब कुछ अच्छा हो गया। उसके घर की Situation की सारी Problems Solve हो गईं।

लेकिन अभी तक आर्या ने Coffee नहीं पी थी।

जिस तरह अमन को इंतज़ार था, वैसे ही आर्या को भी इंतज़ार था एक कप Coffee का।

आखिर वह दिन भी आ ही गया

आर्या का Birthday था।

अमन ने Café में ही सारा Decoration किया था। Party हुई, Cake कटा, सब कुछ बहुत अच्छा हुआ।

जब सारे लोग चले जाते हैं, तो आर्या अमन को कहती है:

“Thank You, तुमने इतना सब कुछ मेरे लिए किया। सब कुछ बहुत अच्छा था।”

अमन कहता है:

“अभी कुछ अधूरा है, Madam।”

आर्या चौंककर देखती है।

एक कप Coffee।

अमन ने खुद आर्या के लिए Coffee बनाई थी। Table सजाया था।

अमन ने मुस्कुराकर कहा:

“Madam, एक साल के इंतज़ार के बाद आज मुझे यह Coffee Table मिला है।”

आर्या मुस्कुराकर Coffee पीने लगती है।

और इत्तेफाक से उस दिन Coffee Day भी था।

आर्या, अमन और Coffee Day

अमन और आर्या की Love Story और Coffee Day, ये तीनों मिलकर उनकी जिंदगी को और भी खूबसूरत बना रहे थे।

यह पल अमन और आर्या के लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया, क्योंकि उस दिन Coffee Day भी था और Coffee से दोनों को ही लगाव था।

रिश्तों की मिठास और Coffee का साथ रिश्ते को और भी गहरा और सुंदर बनाता है।

तो यह थी हमारी प्यारी-सी Coffee Day की कहानी है, आर्या और अमन की, जिसमें Life Struggle भी है, प्यार भी और Coffee की महक भी।